देश-राजधानी-मुद्रा | country-capital-currency | Static gk in hindi |-3

 उत्तर अमेरिका महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य -

# विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से इस महाद्वीप का स्थान तीसरा व जनसंख्या की दृष्टि से चौथा स्थान है ।

# यह महाद्वीप उत्तर पश्चिम गोलार्ध में स्थित है ।

# इस महाद्वीप में स्वतंत्र देशों की कुल संख्या 23 है ।

                                       


# यहां का सबसे बड़ा देश कनाडा है व सबसे छोटा देश सैंट किट्टस एंड नेविस । 

# विश्व की सबसे लंबी तट रेखा कनाडा की है ।

# उत्तरी अमेरिका की खोज कोलंबस ने की व इसका नामकरण अमेरिगो द्वारा किया गया ।

# पनामा नहर उत्तर अमेरिका व दक्षिण अमेरिका को जोड़ती है ।

# विश्व का सबसे बड़ा पार्क येलो स्टोन नेशनल पार्क है, जो यही है ।

# विश्व का सबसे बड़ा गुंबज एस्ट्रोडोम गुंबज यही है ।

# यहां की सबसे ऊंची पर्वत शिखर माला माउंट देनाली है। 

# विश्व में सर्वाधिक चांदी उत्पादन करने वाला देश मेक्सिको है, जो इसी महाद्वीप में आता है ।

# सुपीरियर झील, जो विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है, इसी महाद्वीप में है ।

# इसी महाद्वीप में डेथ वैली भी है । 

# अमेरिका विश्व का सबसे अधिक मक्का व सोयाबीन उत्पादक देश है ।

# उत्तरी अमेरिका में निम्न जातियां पाई जाती है- रेड इंडियन, एस्किमो, नीग्रो आदि ।

# उत्तर अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसिसिपी-मिसौरी नदी है 

# दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको, वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से लेटिन अमेरिका कहते हैं । 

# उत्तर अमेरिका में विश्व का सबसे बड़ा ग्रीनलैंड है ।


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य-

# यह महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा बड़ा महाद्वीप है ।

# इस महाद्वीप में कुल स्वतंत्र देशों की संख्या 12 है व 3 अधीनस्थ देश भी हैं जिन पर अन्य देशों का कब्जा है । 

                                       


   3 अधीनस्थ देश- फ्रेंच गुयाना (फ्रांस के अधीन), फार्कलैंड द्वीप समूह (ब्रिटेन के अधीन), दक्षिण जॉर्जिया और दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह (ब्रिटेन के अधीन) ।


# यह महाद्वीप उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्ध का एक महाद्वीप है ।

# इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है, फिर चाहे वह क्षेत्रफल हो या जनसंख्या की दृष्टि से हो दोनों में ब्राजील प्रथम स्थान पर है । यहां का सबसे छोटा देश फाकलैंड द्वीप समूह है ।

# विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी ओजो सदल सोलाडो है जो इसी महाद्वीप पर है ।

# दक्षिण अमेरिका के घास के मैदानों को पम्पास कहते हैं।

# विश्व की सबसे ऊंची झील टिकटीका झील पेरू और बोलिविया की सीमा पर है जो इसी महाद्वीप के देश हैं ।

# विश्व की सबसे हल्की लकड़ी वात्सा इसी महाद्वीप पर मिलती है ।

# विश्व का सर्वाधिक काँफी व गन्ना उत्पादक देश ब्राजील है। ब्राजील में स्थित का हवा के बागानों को फजेण्डा कहते हैं ।

# विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजेल फॉल यही है ।


अंटार्कटिका महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य -

# विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप अंटार्कटिका है ।

# अंटार्कटिका की मुख्य भूमि की खोज बिलिंग शौसेन ने की ।

# अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे ठंडा या शुष्क स्थान तेज हवाओं वाला महाद्वीप है ।

                                         

अंटार्कटिका महाद्वीप पर पानी में तैरते बर्फ के टुकड़े

# यहां कोई देश नहीं है ।

# इस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप भी कहते हैं ।

# अंटार्कटिका की गतिशीलता के कारण इसे गतिशील महाद्वीप कहते हैं ।

# अंटार्कटिका पर भारत के 3 रिसर्च स्टेशन हैं - दक्षिण गंगोत्री, मैत्री और भारती । जिनमें से दो एक्टिव है ।

                                   

अंटार्कटिका महाद्वीप पर रिसर्च सेंटर

 

# विदा अंटार्कटिका की खारे पानी की झील है ।

# दुनिया का एकमात्र महाद्वीप अंटार्कटिका है, जहां टाइम जोन नहीं है ।

# अंटार्कटिका पर पहुंचने वाली पहली महिला कैरोलिन मिकेलसन थी ।

# अंटार्कटिका पर पहुंचने वाला पहला भारतीय रामचरण जी थे ।

# अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन मैसिफ है।

# अंटार्कटिका को ड्राई वैली भी कहते हैं ।

# अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति लाइकेन और मौस है। # इस महाद्वीप पर बिना उड़ने वाली चिड़िया के नाम से जाने, जाने वाले पेंग्विन भी है ।

# क्रिल नामक मछली की प्रजाति यही पाई जाती है और यह मछली समूह में रहती हैं, जिन्हें शॉल कहा जाता है ।

# इस महाद्वीप पर एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एरेबस है।


दोस्तों आज देश-राजधानी और मुद्रा का टाँपिक complete हुआ । आने वाली क्लास में हम नया टाँँपिक शुरू करेंगे। क्लास को शेयर करें। 

धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments