अर्थव्यवस्था के क्षेत्र और वर्गीकरण(Sectors in economy and classification of economy)

 अर्थव्यवस्था के क्षेत्र-

अर्थव्यवस्था के पांच क्षेत्र है, जिनमें महत्वपूर्ण क्षेत्र केवल तीन क्षेत्र है-

1. प्राथमिक क्षेत्र

2. द्वितीय क्षेत्र 

3. तृतीय क्षेत्र या सेवा क्षेत्र 

4. चतुर्थ क्षेत्र 

5. पंचम क्षेत्र

                                         



   
        




1. प्राथमिक क्षेत्र-

 जब हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं। जहां से हमें कच्चा माल प्राप्त होता है। इसे कृषि एवं सहायक क्षेत्र भी कहते हैं।जैसे- कृषि, पशुपालन, खनन कार्य, मछली पालन आदि

2. द्वितीयक क्षेत्र-

 जब प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के जरिए अन्य माल में परिवर्तित किया जाता है या जब कच्चे माल का उपयोग करके माल तैयार किया जाता है। यह द्वितीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जैसे- मोटरसाइकिल कंपनी, उद्योग, पिज्जा कंपनी, टीवी कंपनी आदि

क्योंकि यह क्षेत्र उद्योगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे औद्योगिक क्षेत्र भी कहते हैं। यह प्रक्रिया किसी कारखाने या कार्यशाला में हो सकती है

3. तृतीयक या सेवा क्षेत्र- 

यह क्षेत्र अपने आप वस्तुओं का उत्पादन नहीं करता बल्कि उत्पादन प्रक्रिया में मदद करता है। यह क्षेत्र वस्तुओं की बजाय सेवा प्रदान करता है, इसलिए इसे सेवा क्षेत्र भी कहते हैं। सरल भाषा में कहें, उद्योगों से जनता तक लाने का कार्य तृतीयक क्षेत्र का है। जैसे दुकानदार, बैंकिंग, टेलीकॉम, इंश्योरेंस आदि।

4. चतुर्थ क्षेत्र-

इस क्षेत्र में ज्ञान से संबंधित सेवाएं आती हैं। जैसे- डेवलपर्स सॉफ्टवेयर आदि।

5. पंचम क्षेत्र-

इस क्षेत्र में विशेष ज्ञान वाली सेवाएं आती हैं। जैसे- वैज्ञानिक शोधकर्ता


अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण-

1. उत्पादन के आधार पर 

2. विकास के आधार पर 

3. विश्व अंतर संबंधों के आधार पर


1.उत्पादन के आधार पर-

उत्पादन के आधार पर अर्थव्यवस्था तीन प्रकार की होती है।

1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

2. सामाजिक अर्थव्यवस्था

3. मिश्रित अर्थव्यवस्था


1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था-

 ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी अधिक और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी कम हो, वह पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। इसे बाजार अर्थव्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें उत्पादन उसी चीज का किया जाता है, जिसकी मांग बाजार में ज्यादा हो।

महत्वपूर्ण बिंदु-

# यह मांग और आपूर्ति पर बल देता है।

# इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

# इसमें वस्तु की कीमत का निर्धारण बाजार करता है।

# इसमें निजी स्वामित्व होता है। जैसे- प्राइवेट कंपनियां

# उदाहरण- यूएसए, यूके, मैक्सिको, कनाडा आदि में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है।


2. समाजवादी अर्थव्यवस्था-

 ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी अधिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी कम होती है, समाजवादी अर्थव्यवस्था है।

महत्वपूर्ण बिंदु-

# संसाधनों पर सरकार का स्वामित्व होता है।

# उत्पादन व मूल्य पर नियंत्रण सरकार का होता है।

# उदाहरण- चीन, रूस, उत्तर कोरिया, आदि।


3. मिश्रित अर्थव्यवस्था-

 इस अर्थव्यवस्था में पूंजीवादी व समाजवादी अर्थव्यवस्था का मिश्रण होता है।

महत्वपूर्ण बिंदु-

# इस पर दोनों सरकार व निजी का स्वामित्व होता है।

# उदाहरण- भारत, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, आदि।

# मिश्रित अर्थव्यवस्था बनाने वाला पहला देश फ्रांस था।


2. विकास या अवस्था के आधार पर-

 विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था दो प्रकार की है

 1. विकसित अर्थव्यवस्था

 2. विकासशील अर्थव्यवस्था 


1. विकसित अर्थव्यवस्था-

 वर्ल्ड बैंक के द्वारा 12236 डॉलर से अधिक है वह देश विकसित देश की श्रेणी में आते हैं मतलब इसमें प्रति व्यक्ति आय ज्यादा होती है

महत्वपूर्ण बिंदु-

# यहां प्रति व्यक्ति आय उच्च होती है 

# यहां तकनीक आपक तकनीकी का प्रयोग होता है 

# यहां गरीबी बेरोजगारी निम्न होती है 

# यह कृषि पर निर्भरता कम होती है 

# यहां शिक्षा व स्वास्थ्य कार्ड आशा बेहतर होता है 

# यहां जनसंख्या पर नियंत्रण होता है

# उदाहरण- अमेरिका ब्रिटेन जापान जर्मनी कनाडा आदि


2. विकासशील अर्थव्यवस्था या अल्पविकसित अर्थव्यवस्था-

 जिस देश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय कम होती है वह देश इस श्रेणी में आते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु-

# यहां प्रति व्यक्ति आय निमन होती है 

# यहां प्राचीन तकनीकी का अधिक प्रयोग होता है

# यहां गरीबी बेरोजगारी अधिक होती है 

# शिक्षा व स्वास्थ्य कार्ड आसानी मन होता है

# जनसंख्या पर कोई नियंत्रण नहीं होता 

# उदाहरण- भारत अफगानिस्तान बांग्लादेश आदि


3. विश्व अंतर संबंधों के आधार पर-

 विश्व संबंधों के आधार पर अर्थव्यवस्था के दो प्रकार है 

1. खुली अर्थव्यवस्था

 2. बंद अर्थव्यवस्था


1. खुली अर्थव्यवस्था-

 ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें एक देश को दूसरे देश के साथ व्यापार करने पर कम से कम प्रतिबंध हो, वह खुली अर्थव्यवस्था है या जहां आयात और निर्यात खुलकर बिना प्रतिबंध के किया जाता है। जैसे भारत, चीन, अमेरिका, रूस, फ्रांस, आदि


2. बंद अर्थव्यवस्था-

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें किसी अन्य देश के साथ किसी भी प्रकार का आयात व निर्यात नहीं होता, बंद अर्थव्यवस्था है। जैसे उत्तर कोरिया, (मोरक्को, अल्जीरिया,- तेल को छोड़कर)।


अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें 

धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments