current affair 2021 ( Citizen amendment bill special)

Important questions of CAA 2019 ( नागरिकता संशोधन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रश्न)


1. भारत ने किस देश से नागरिकता की अवधारणा को अपनाया है- ब्रिटेन 

2. CAB की फुल फॉर्म क्या है- Citizen Amendment Bill ।

3. नागरिकता संशोधन बिल के अंतर्गत लोकसभा में बिल के पक्ष में कितने वोट पड़े- 311 ।

4. नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में राज्यसभा में कितने वोट पड़े- 125 ।

5. लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल कब पास हुआ- 9 दिसंबर 2019 ।

6. राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल कब पास हुआ- 11 दिसंबर 2019 

7. राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद CAB का नाम बदलकर क्या हो गया है- CAA (Citizen Amendment Act) ।

8. नागरिकता संशोधन बिल पर राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली- 12 दिसंबर 2019 ।

9. CAA को भारत में कब लागू किया गया- 10 जनवरी 2020 ।

10. भारत में प्रवासियों को अब 11 साल की बजाय कितने साल रहने पर भारतीय नागरिकता मिल जाएगी- 5 साल ।

11. नागरिकता अधिनियम 1955 में कितनी बार संशोधन हो चुका है- 6 बार ।

12. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है- 5 वर्ष ।

13. लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल किसने पेश किया- अमित शाह ।

                                           


14. कौन-सा अधिनियम अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंधित करता है- नागरिकता अधिनियम 1955 ।

15. संविधान के किस भाग में नागरिकता नागरिकता संबंधित प्रावधान है- भाग 2 ।

16. संविधान का कौन सा अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित है- अनुच्छेद 5-11 । 

17. संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है- दक्षिण अफ्रीका ।

18. संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन के बारे में बताया गया- अनुच्छेद 368 ।

19. संविधान के किस अनुच्छेद में नागरिकता संबंधित कानून बनाने का अधिकार है- अनुच्छेद 11 । 

20. NRC का पूर्ण रूप क्या है- National register of citizen's । 

21. NPR का पूर्ण रूप क्या है- National population register ।

22. किस राज्य में NRC सबसे पहले लागू हुआ- असम ।

23. NRIC का पूर्ण रूप क्या है- National register identity card ।

24. संसद का उच्च सदन कौन सा होता है- राज्यसभा ।

25. CAB 2019 लोकसभा में पास होने वाला कौन सा संशोधन बिल है- 126वां ।

26. नागरिकता संशोधन बिल के अंतर्गत किस तारीख से पहले भारत आए लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी- 31 दिसंबर 2014 ।

27. नागरिकता संशोधन बिल कितने अल्पसंख्यक समुदाय को नागरिकता प्रदान करेगा- 6 ( हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) ।

28. नागरिकता संशोधन बिल के अंतर्गत राज्यसभा में बिल के पक्ष में कितने वोट डाले गए- 115 ।

29. नागरिकता संशोधन बिल के अंतर्गत राज्यसभा में बिल के विपक्ष में कितने वोट डाले गए- 95 ।

30. राजनीतिक विज्ञान में नागरिक शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया- अरस्तु ।


Citizen amendment bill  (CAA) क्या है

यह संसद द्वारा पारित एक कानून है, जो अफगानिस्तान बांग्लादेश वह पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक (हिंदू, सिख, बौद्ध जैन, और पारसी) समुदाय के अवैध प्रवासियों को भारत की नागरिकता प्रदान करता है । 

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को नागरिकता अधिनियम 1955 में संशोधन करके लाया गया है । 

नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत किसी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता लेने के लिए कम से कम 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था । जबकि  CAA 2019 के इसी अधिनियम द्वारा अवैध अप्रवासी को जो 5 साल से भारत में रह रहा है उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है । 30 दिसंबर 2014 या उससे पहले आए प्रवासियों को अब अवैध अप्रवासी नहीं माना जाएगा ।


अवैध प्रवासी

अवैध प्रवासी का मतलब ऐसे विदेशी व्यक्ति से है जिसके पास नागरिकता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है या वह वैद्य यात्रा दस्तावेज के बिना देश में प्रवेश करता है या वैध दस्तावेजों के साथ देश में प्रवेश कर अनुमति की समय अवधि पूरी होने के बाद भी देश में रुका है ।


सरकार ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश इस्लामिक गणराज्य है । जहां मुसलमान बहुसंख्यक है, इसलिए उन्हें अल्पसंख्यक नहीं माना जा सकता । और इन्हें उस श्रेणी में नहीं रखा गया है ।


नागरिकता संशोधन बिल 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में पास हुआ । इस बिल के लिए वोटिंग हुई और इस बिल के पक्ष में 311 वोट और विपक्ष में 80 वोट डाले गए ।

राज्यसभा में यह बिल 11 दिसंबर 2019 को पास हुआ और 12 दिसंबर 2019 को इस बिल पर राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली ।


इस कानून को 10 जनवरी 2020 को लागू किया गया ।


National population register (NPR) क्या है

NPR राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर देश के सामान्य निवासियों का एक रजिस्टर है । जिसमें उन व्यक्तियों का नाम आता है जो पिछले 6 महीने या उससे अधिक समय से स्थानीय क्षेत्र में रहता है । राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में बनाया गया था । इसे आधार के माध्यम से एकत्रित किए गए बायोमेट्रिक को 2015 में NPR से जोड़ा गया । NPR के तहत पूरा डाटा भारत के रजिस्टर जनरल और भारत के जनगणना आयुक्त गृह मंत्रालय द्वारा बनाए रखा जाता है ।


National register of citizen's (NRC) क्या है

यह एक सत्यापित डिजिटल रजिस्टर है । जिसमें सभी भारतीय नागरिकों के बारे में डिजिटल प्रारूप में नाम और बुनियादी जनसांख्यिकीय जानकारी है । 

भारत में जन्मा व्यक्ति या जिसके माता-पिता भारतीय है या कम से कम 11 वर्षों से भारत में रह रहे हैं इसे प्राप्त करने के पात्र हैं ।


दोस्तो यह थी आज की अपनी करंट अफेयर । उम्मीद है आप सबको क्लास अच्छी लगी होगी । क्लास को शेयर करें ताकि हमें भी Motivation मिलता रहे और हम आपको हमारा बेस्ट देते रहें और अगर आपकी पढ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या है, तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें । धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments